फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speed of jeep is 140 km per hour during accident

Lucknow News: स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक ने जांच में खुलासा, 140 की रफ्तार से जीप ने रौंदा था मजदूरों को

Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Speed of jeep is 140 km per hour during accident
पेपर मिल तिराहा पर बुधवार रात दो बजे हुए हादसे में पूरी गलती जीप चालक की थी। 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जीप दौड़ा रहे चालक ने मजदूरों संदीप व सुरेंद्र को रौंद दिया था। यह तथ्य सामने आया है स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक द्वारा कराई गई जांच में।
विज्ञापन

महाप्रबंधक एससी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद टीम भेजकर जांच कराई थी। इसमें सामने आया कि चालक बेतहाशा रफ्तार से जीप दौड़ा रहा था।
यही कारण रहा कि टक्कर से बैरिकेडिंग टूट गई। तिराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं बल्कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत टेबल टॉप बनाया जा रहा है।
तीन ओर टेबलटॉप बन चुका है और चौथा बन रहा है। यहीं पर हादसा हुआ। उनका कहना था कि टेबलटॉप की कुल लंबाई साढ़े छह मीटर होती है।
इसमें टेबलटॉप तीन मीटर ऊंचा होता है और दोनों ओर पौने दो-पौने दो मीटर का स्लोप होता है। चौराहे पर टेबल टॉप इसलिए बनाया जाता है।
ताकि रेड लाइट पर पैदल यात्री आसानी से सड़क पार करते हुए ऊंचे फुटपाथ पर पहुंच जाए। यह मुख्य रूप से वहीं पर बनाया जाता है जहां किनारे में ऊंचे फुटपाथ होते हैं। पेपर मिल तिराहे के दोनों ओर फुटपाथ ऊंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed