{"_id":"e685f674f0cefb00827fa0f556a36a70","slug":"specialtrain-charbagh-lkotondls-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज है दिल्ली के लिए स्पेशन ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है दिल्ली के लिए स्पेशन ट्रेन
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको आज किसी भी हाल में दिल्ली जाना है, तो एक स्पेशल ट्रेन में आप किस्मत आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
त्योहार के महत्व और आपकी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रेलवे ने एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर दिया है।
भले ही यह ट्रेन आपको ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल पर न नजर आए, पर आप काउंटर पर जाकर ट्रेन नंबर 04041 में एसी3, एसी2 या फिर एसी1 का टिकट बुक करवा सकते हैं।
आपको बता दें कि इस ट्रेन में एसी3 के आठ कोच हैं, एसी2 के तीन और एसी1 का सिर्फ एक कोच है।
यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रात 8:10 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली दिवाली की सुबह 5:25 बजे पहुंच जाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद और गाजियाबाद होकर जाएगी।
आज आ रही है लखनऊ
अगर कोई आज दिल्ली से लखनऊ आने की जुगत भिड़ाकर थक चुके हैं, फिर भी किसी ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा, तो एक बार ट्रेन नंबर 04042 में ट्राई करके देखिए। हो सकता है इसमें आपको सीट मिल जाएं।
यह ट्रेन रात 11:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होगी। रेलवे ने शुक्रवार को ही यह ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...