{"_id":"6864ef014cce436674a43e425816e7f2","slug":"special-week-for-animals-in-lucknow-zoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ एक को
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर में एक अक्तूबर से वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें सबसे खास होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता। प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों के जूनियर-सीनियर वर्गों के अलावा तीसरा ओपन वर्ग भी शामिल हो सकता है।
निदेशक अनुपम गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक अक्तूबर से वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ होगा। इस दौरान जू के नरही मेन गेट को भी शुरू करने की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन वन्यजीव व पर्यावरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा।
2 अक्तूबर को वाइल्ड लाइफ क्विज व मेहंदी प्रतियोगिता, 3 को फोटोग्राफी प्रतियोगिता व स्कूली बच्चों के लिए टच एंड फील कार्यक्रम, 4 को रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 5 को पोस्टर व ड्राइंग प्रतियोगिता, 6 को स्लोगन प्रतियोगिता व कठपुतली शो तथा 7 अक्तूबर को कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
जिसमें सप्ताहभर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।