{"_id":"5f74593524c1cf20110fa998","slug":"special-trains-will-run-for-jhansi-and-agra-fort-from-1-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी और आगरा फोर्ट के लिए विशेष ट्रेन 1 अक्तूबर से, ये रहेगा शिड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी और आगरा फोर्ट के लिए विशेष ट्रेन 1 अक्तूबर से, ये रहेगा शिड्यूल
Wed, 30 Sep 2020 03:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे एक अक्तूबर से लखनऊ से झांसी और आगरा फोर्ट के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, 01803 झांसी-लखनऊ विशेष ट्रेन झांसी से सुबह 6:15 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ जंक्शन से 01804 लखनऊ-झांसी विशेष ट्रेन शाम 04:40 बजे रवाना होकर झांसी रात 10:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का मोठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर व उन्नाव में ठहराव होगा। वहीं, आगरा फोर्ट-लखनऊ विशेष ट्रेन 02180 आगरा फोर्ट से सुबह 5:45 बजे चल करके सुबह 11:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ जंक्शन से लखनऊ-आगरा फोर्ट विशेष ट्रेन 02179 शाम 03:55 बजे रवाना होकर रात 09:55 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसका ठहराव यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद झिंझक, रूरा, पनकीधाम, कानपुर और उन्नाव में होगा।