{"_id":"5ca0b054bdec22144002ea8f","slug":"special-trains-schedule-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई व पुणे स्पेशल का समय बदला, कई जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई व पुणे स्पेशल का समय बदला, कई जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Sun, 31 Mar 2019 05:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से मुंबई और पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। 02010 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल ट्रेन चारबाग पर शाम 6.55 की जगह 7.55 बजे आएगी, जहां से रात 8.05 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ऐसे ही 01475 पुणे गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चारबाग स्टेशन पर रात 8.35 बजे पहुंचेगी और पौने नौ बजे रवाना होगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01476 गोरखपुर पुणे स्पेशल ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.50 बजे पहुंचकर एक बजे छूटेगी।
विज्ञापन
वहीं, वेटिंग के यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कई जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 15115 छपरा दिल्ली एक्सप्रेस में 30 मार्च को छपरा से और 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 31 मार्च व दो अप्रैल को गोरखपुर से स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।
विज्ञापन
इसी तरह 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में पहली अप्रैल को गोरखपुर से स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।