फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains permission

Lucknow News: त्योहार सिर पर, अब कब मिलेगी स्पेशल ट्रेनों को अनुमति

Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
special trains permission

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
52 स्पेशल ट्रेनों के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दशहरा गुजर गया। दीपावली व छठ पर्व सिर पर है। लेकिन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से भेजे गए 52 स्पेशल ट्रेनों के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अफसरों की मंशा पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
दीपावली पर लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान हैं। उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बिहार, मुंबई, पंजाब, जम्मू रूट पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया गया है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से 52 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव बोर्ड भेजा गया था। इसके लिए समयसारिणी पर काम किया जा रहा है। रैक व बोगियों की भी व्यवस्था कर ली गई है। लेकिन अभी तक बोर्ड से ट्रेनों के संचालन को लेकर अनुमति नहीं मिली है। इससे यह स्पेशल ट्रेनें पटरी पर नहीं उतर पा रही हैं। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 52 स्पेशल ट्रेनों को संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अनुमति के इंतजार में हैं। मंजूरी मिलते ही ट्रेनों को एक-एक कर पटरी पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


त्योहार सिर पर, यात्री परेशान
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व सिर पर है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। उन्हें अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। ऐसे में जल्द मंजूरी नहीं मिलने पर यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
सूत्र बताते हैं कि लखनऊ मंडल की ओर से 52 स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। इनकी मंजूरी मिलते ही लखनऊ से पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई आदि रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, इससे हजारों यात्रियों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed