{"_id":"648d351b3659bc7db2045b05","slug":"special-trains-for-mumbai-will-do-extra-rounds-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special trains for Mumbai: मुम्बई के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special trains for Mumbai: मुम्बई के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा समय
Sat, 17 Jun 2023 09:52 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:52 AM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए तारीख व रूट निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को एक-एक अतिरिक्त फेरे में चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलाई जाएगी। वापसी में 05054 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर समर स्पेशल 24 जून को चलेगी।
विज्ञापन
दोनों गाड़ियां ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन के रास्ते संचालित होंगी। इन गाड़ियों में स्लीपर के 16 और जनरल के चार कोच समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन: UP पावर कॉरपोरेशन का तोहफा, पहले जमा करना होता था बकाए का 25 फीसदी
वापसी में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान समर स्पेशल 25 जून को चलाई जाएगी। गाड़ी में थर्ड एसी इकोनॉमी के 18 कोच सहित कुल 20 बोगियां होंगी। यह गाड़ियां भी बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए जाएंगी।