{"_id":"6880f77bb03fd2f6a7060d9f","slug":"special-train-trip-will-be-increased-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1306220-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नई दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नई दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल का होगा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से गोरखपुर वाया लखनऊ के बीच चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 अगस्त तक करने की तैयारी है। इसे लेकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ व सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंच रही थी। वापसी में गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर नई दिल्ली समर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर दोपहर सवा एक बजे लखनऊ व रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंच रही थी। ट्रेन गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, वस्ती स्टेशनों पर भी रुक रही थी। ट्रेन में 22 कोच हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन की अवधि में विस्तार पर मंथन किया जा रहा है। ऐसे ही गुवाहाटी से श्रीगंगानगर वाया लखनऊ समर स्पेशल का भी विस्तार किया जाएगा। 05636 गुवाहाटी श्रीगंगानगर समर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से शाम सवा छह बजे चलकर लखनऊ रात 2:10 बजे होते हुए अगली सुबह 3:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंच रही थी। वापसी में 0563 श्रीगंगानगर गुवाहाटी समर स्पेशल प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 1:20 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 2:20 बजे होते हुए रात 12:25 बजे गुवाहाटी पहुंच रही थी। इस ट्रेन की अवधि में विस्तार होने से वेटिंग यात्रियों को राहत होगी।