{"_id":"6191760480bd1821c24c6f1f","slug":"special-train-now-converted-normal-lucknow-news-lko604453760","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 56 स्पेशल ट्रेनों में 30 प्रतिशत कम होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 56 स्पेशल ट्रेनों में 30 प्रतिशत कम होगा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे की 56 स्पेशल ट्रेनों को सोमवार से रेगुलर ट्रेनों की तरह चलाया जाएगा। इससे उनका किराया भी तीस प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को अधिकतम चार सौ रुपये की राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बाद ट्रेनों को स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल या हॉलीडे स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा था, जिन्हें वापस रेगुलर ट्रेनों की तरह चलाने का निर्णय बोर्ड ने लिया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली तथा आवागमन करने वाले 176 ट्रेनों को पहले की तरह रविवार मध्य रात्रि से चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 56 ऐसी ट्रेनें थी, जो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों के रूप में चल रही थी और अब रेगुलर की तरह चलेंगी।
17 से चलेगी शटल ट्रेन
लखनऊ से वाराणसी के बीच शटल ट्रेन 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि नई शटल ट्रेन में सीटों की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन लखनऊ से वाराणसी चार घंटे दस मिनट में पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 20401 वाराणसी से सुबह छह बजे चलकर जौनपुर, सुलतानपुर, निहालगढ़ होते हुए लखनऊ सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 20402 लखनऊ से शाम छह बजे चलकर वाराणसी रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
महाकाल कल से बहाल
वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस 16 नवंबर से बहाल हो जाएगी। इस ट्रेन को गत वर्ष फरवरी में शुरू किया गया था, जिसके बाद कोविड के चलते ट्रेन बंद हो गई थी। गाड़ी संख्या 82401 वाराणसी इंदौर महाकाला एक्सप्रेस वाया सुलतानपुर 16 से चलनी शुरू हो जाएगी। वापसी में 82402 इंदौरा-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस 17 से पटरी पर लौटेगी। वहीं 82403 वाराणसी-इंदौर महाकाल वाया प्रयागराज 21 नवंबर से शुरू होगी, जबकि 82404 इंदौर-वाराणसी वाया प्रयागराज 22 नवंबर से पटरी पर होगी।