फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special train for chath pooja

स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा पर यात्रियों को देंगी राहत

Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Special train for chath pooja
छठ पूजा पर पूर्वांचल व बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नियमित रूप से चल रही गाड़ियों में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

छह नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी। ऐसे में रेलवे कृषक एक्सप्रेस, गोरखपुर इंटरसिटी, उत्सर्ग व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने की तैयारी कर रहा है। जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, उसमें ट्रेन नंबर 01660 फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से बरौनी के बीच चलेगी। ट्रेन 12 अक्तूबर से 19 नवंबर तक नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर लखनऊ सुबह 3.30 बजे पहुंचेगी, जहां से चलकर शाम चार बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन 01659 स्पेशल 13 अक्तूबर से 20 नवंबर तक बरौनी से शाम 7.30 बजे चलकर लखनऊ से सुबह 8.05 बजे होकर नई दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही 01662 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक आनंदविहार से सुबह 11.10 बजे चलकर शाम 6.30 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सहरसा सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01661 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 12 अक्तूबर से 19 नवंबर तक सहरसा से दोपहर 2.30 बजे चलकर अगली सुबह 6.10 बजे लखनऊ होते हुए आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 1.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed