फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special team formed in the case of the death of a Thai girl in lucknow

लखनऊ : थाई युवती की मौत की जांच के लिए विशेष टीम गठित, चर्चा में है मामला

Mon, 10 May 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 12:12 AM IST
सार

थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामले की जांच शुरू करने का आदेश पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Special team formed in the case of the death of a Thai girl in lucknow
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामले की जांच शुरू करने का आदेश पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दे दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस मामले की पूरी जांच के लिए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। तमाम पहलुओं पर जांच करने के बाद सुमन अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन


सफेदपोश व रसूखदार के बुलावे पर आई थी युवती
कोरोना संक्रमण से मृत युवती थाईलैंड से लखनऊ खुद ब खुद नहीं पहुंची है। सूत्रों की मानें तो इससे राजधानी के रसूखदार व्यापारी जुड़े हैं। चर्चा इस बात की भी है कि युवती की मुलाकात किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी से कराई जानी थी। थाई युवती को किसी प्रशासनिक अधिकारी की डिमांड पर बुलाया गया था। 
विज्ञापन


इस बात की चर्चा दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक गलियारों में होती रही। जिस सफेदपोश ने युवती को थाईलैंड से बुलाया था उसने अपने करीबी होटल मालिक के जरिए रुकने का इंतजाम कराया था। पुलिस की जांच में इस रसूखदार बिल्डर का भी नाम सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed