फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special programs on makar sankranti

मकर संक्रांति आज, नहान, दान संग गोमा किनारे होगा दीपदान

Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
special programs on makar sankranti
मकर संक्रांति आज, नहान, दान संग गोमा किनारे होगा दीपदान
विज्ञापन

लखनऊ। मकर संक्रांति पर्व बृहस्पतिवार को स्नान, दान और दीपदान के साथ मनाई जाएगा। सुबह से देर शाम तक संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा, जिसमें खिचड़ी दान करना उत्तम माना गया है। आचार्य प्रदीप के मुताबिक मकर संक्रांति में पुण्यकाल 40 घड़ी या लगभग 16 घंटे का होता है। संक्रांति से 8 घंटे पहले और बाकी 8 घंटे संक्रांति के बाद पुण्यकाल रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर 2:03 बजे के बाद सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्यकाल की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले हो जाएगी। ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बुधवार को बताया कि घर में स्नान के समय जल में काले तिल, गंगाजल और नदी में स्नान करते समय काले तिल, कुशा के साथ स्नान करना चाहिए। नहान के बाद खिचड़ी, काले तिल, गुड़, घी आदि दान करना उत्तम रहेगा।
सूर्य होंगे उत्तरायण, खत्म होगा खरमास
आचार्य प्रदीप ने बताया कि मकर की संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्ति होगी। सूर्य उत्तरायण होंगे। सहालग नहीं मिलेंगी। गुरु अस्त होने के चलते इस बार सहालग में नहीं मिल रही है। इनके लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कुड़ियाघाट पर भोर से होगा नहान
चौक स्थित कुड़ियाघाट पर मकर संक्रांति का नहान भोर से शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति के नहान के चलते बुधवार को गोमती सेवकों ने घाट किनारे सफाई अभियान चलाया। श्री शुभ संस्कार समिति की ओर से राम शरण, कृष्णानंद राय, रिद्धि गौड़, आशीष अग्रवाल ने सफाई की। रिद्धि गौड़ ने बताया कि घाट बहुत गंदे हैं, सुबह श्रमदान कर सफाई की गई है। सरकार की ओर से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को होगी गोमा आरती
आदि गंगा मां गोमती आरती के 15 वर्ष पूर्ण होने पर मकर संक्रांति पर कुड़ियाघाट पर दीपदान और आरती होगी। श्री शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। शाम को 6 बजे मां गोमती आरती स्थल पर दीपदान किया जाएगा। उसके बाद गोमती आरती होगी। भक्तों के बीच खिचड़ी और खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कौथिग आज से, महानगर से निकलेगी यात्रा
पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग 14 जनवरी से गोमती किनारे उपवन में शुरू होगा। महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के मुताबिक पहले दिन शाम के सत्र का उद्घाटन राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल करेंगी। दोपहर में महानगर रामलीला पार्क से समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में संत रथों पर विराजेंगे। यात्रा में नंदा राज यात्रा की झांकी, सेना के भूतपूर्व सैनिक को टीम, कुली बेगार प्रथा के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर झांकी, उत्तराखंड का छोलिया दल, पर्वतीय परिधानों में महिलाओं की टोली रहेगी। 17 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे। पर्वतीय महापरिषद की ओर से ‘पर्वत गौरव’ सम्मान एवं वीर चंद्र सिंह गढवाली वीरता सम्मान से लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हर दिन उत्तराखंड की खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विभिन्न राज्यों की संस्कृति दर्शाती प्रस्तुतियां मंच पर होंगे। कई प्रकार के खानपान और शिल्प के स्टॉल लगेंगे।

लार्ड अय्यप्पा मंदिर में मकर ज्योत पूजन आज
लार्ड अय्यप्पा मंदिर में मकर ज्योति पूजा महोत्सव गुरुवार को सुबह से रात तक मनेगा। मंदिर के केके नाम्बियार ने बताया सुबह 5 बजे से निर्मल्या दर्शन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके बाद अष्टाविनायक, गणपति होम उषा पूजा, विलक्कू पूजा का दौर चलेगा। दोपहर में भजन, दीप आराधना होगी। शाम को शोभायात्रा और महादीप आराधना, प्रसाद वितरण होंगे। केरला समाज के तमाम लोग मंदिर में सुबह से रात तक पूजन के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed