{"_id":"6447807b49be17bb3c0283d8","slug":"special-programme-will-be-organised-on-100th-episode-of-mann-ki-baat-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: मोदी के मन पर छाए यूपी के 60 नायक, 100वें एपिसोड पर राजभवन में होगा विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: मोदी के मन पर छाए यूपी के 60 नायक, 100वें एपिसोड पर राजभवन में होगा विशेष कार्यक्रम
Tue, 25 Apr 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड के मौके पर 30 अप्रैल को लखनऊ के राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन पर यूपी के 60 लोगों ने अपने काम और प्रेरक व्यक्तित्व से छाप छोड़ी है। पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम के पहले से 99 एपिसोड के बीच यूपी के करीब 60 लोगों का उल्लेख किया है। इनके कार्यों को सराहा है।
विज्ञापन
लखनऊ राजभवन ने मन की बात के 100 वें एपिसोड के मौके पर ऐसे चुनिंदा लोगों को 30 अप्रैल को खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया है। 30 अप्रैल को 100 वें एपिसोड का प्रसारण होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में बागियों की भरमार, चुनौती बने नेताओं के परिवार, बागी बिगाड़ेंगे चुनावी गणित!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव : पूर्वांचल के परिणामों से तय होगा सुभासपा का कद, राजभर की जमीनी पकड़ परख रही भाजपा
प्रदेश में आकाशवाणी और दूरदर्शन इस विशेष प्रसारण को खास बनाने के प्रयास में जुटे हैं। राजभवन में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में उन लोगों को खास तौर से आमंत्रित किया जा रहा है, जिनकी कामयाबी या उपलब्धियों का जिक्र पीएम मोदी मन की बात के पिछले संस्करणों में कर चुके हैं, या उनसे बात कर चुके हैं। राजभवन में इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।