फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special on pm birthday : life journey pm modi through 85 photos

लेखन के भी शौकीन थे पीएम मोदी, छुआछूत पर समाज को जाग्रत करने के लिए लिखा था नाटक

Tue, 17 Sep 2019 02:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 17 Sep 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
special on pm birthday : life journey pm modi through 85 photos
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पीएम मोदी बचपन से ही साहसिक कारनामे करने के अलावा लेखन के भी शौकीन थे। बाल्यावस्था में उन्होंने गांव के पिछड़ों, वंचितों की दशा देखकर छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ समाज को जाग्रत करने के लिये एक नाटक लिखा था। नाम था 'पीला फूल'।

विज्ञापन


नाटक में सवाल उठाया गया था कि जब गांव एक तो लोग दो क्यों..?। पीएम मोदी के बचपन से लेकर 69वें जन्मदिन के मौके तक आये तमाम पड़ावों, उपलब्धियों, संघर्षों पर आधारित प्रदर्शनी में भाजपाई ऐसे तमाम अनछुए पहलुओं से रूबरू हुए। प्रदर्शनी में 70 हजार राम नाम से बनकर तैयार पीएम मोदी के तस्वीर आकर्षण रही।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में 20 सितंबर तक चलने वाली 85 चित्रों की प्रदर्शनी में उनकी जीवन यात्रा के सारे वर्षों को समेटा गया है। सुबह प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम योगी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वडनगर के गांव में पैदाइश, नाटक लिखने, मगरमच्छ पकड़ने के प्रसंग, हिमालय यात्रा से लेकर दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने और हाल ही में इसरो के चीफ वैज्ञानिक के. सिवन को गले लगाकर ढांढस बंधाते चित्रों को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

पहली बार सीएम बनने के मौके पर मां को दिए गए वचन 'हूं खातो नथी खावा देतो नथी' के प्रसंग के अलावा वडनगर स्टेशन पर चाय बेचने के दौरान 1962 के युद्ध में सैनिकों से प्रेरणा लेते बालक नरेन्द्र को दिखाया गया है।

70 दिनों में तैयार हुई 70 हजार राम नाम से पीएम मोदी की तस्वीर

special on pm birthday : life journey pm modi through 85 photos

नगर के कलाकार चौक सोंधी टोला निवासी सुधीर कुमार कश्यप की राम नाम से बनाई गई तस्वीर प्रदर्शनी का खास आकर्षण बनी है। सुधीर ने महज 70 दिनों में लाल, नीली और हरे रंग की बाल पेन से तैयार की 70 हजार राम नाम से पीएम मोदी की तस्वीर भारत के नक्शे के भीतर बनाई है।

सुधीर ने बताया कि वे नरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैं क्योंकि उनकी नीतियों और कड़े फैसलों का कोई सानी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी बहुत इच्छा है कि मंगलवार को 69वां जन्मदिन मनाने जा रहे पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर तस्वीर भेंट करें। इसके लिए प्रदेश के बड़े नेताओं से बात की जा रही है। दिनभर इस तस्वीर के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए भाजपाईयों का तांता लगा रहा।

प्रदर्शनी में बियर ग्रिल्स के साथ दिखे पीएम मोदी

special on pm birthday : life journey pm modi through 85 photos

हाल ही में इंटरनेशनल रेस्क्यू सरवाइवर सब्सपर्ट बियर ग्रिल्स के साथ लाइव शो में दिख चुके पीएम मोदी के इस अवतार को भी प्रदर्शनी में दिखाया गया है। विदेशों में मिले शांति तमाम सम्मानों के अलावा सरकारी योजनाओं और भारत के बदलते हाल को भी दिखाया गया है।

अनुच्छेद 370 के अलावा चर्चित योजनाएं सबको आवास, शौचालय की उपलब्धता, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, बैंक खाते, हर घर नल समेत तमाम विकासपरक योजनाओं को देखने के लिए प्रदेशभर से पहुंचे भाजपाईयों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed