फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special campaign in Ayodhya from today on the 12 years of the Central Government

Lucknow News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पर अयोध्या में आज से विशेष अभियान

Thu, 04 Jun 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Special campaign in Ayodhya from today on the 12 years of the Central Government
विशेष अ​भियान को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते जिला​धिकारी
अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या जनपद में पांच से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य ''''सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान'''' के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


अभियान के तहत पांच जून को वृहद पौधरोपण होगा। इसमें नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और सड़कों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। आठ से 14 जून तक प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों से संवाद किया जाएगा। 14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर और स्वास्थ्य मेले लगेंगे। इनमें आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाएं होंगी।
विज्ञापन



योग दिवस और चौपाल
- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होगा। इसमें युवा, महिलाएं, एनसीसी और पुलिस सहित आमजन भाग लेंगे। इसी दिन रात्रि चौपाल भी आयोजित की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed