{"_id":"6005ee2d8ebc3e33865e364d","slug":"special-campaign-for-road-safety-lucknow-news-lko5605650194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान चलाकर हाइवे किनारे अवैध ढाबे हटाए जाएंगे, बंद होगा अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान चलाकर हाइवे किनारे अवैध ढाबे हटाए जाएंगे, बंद होगा अवैध कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने तक चलेगा सड़क सुरक्षा का विशेष अभियान
यातायात पुलिस एक महीने के लिए सड़क सुरक्षा का विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत पुलिस कंट्रोल रूम की टीम 112 को भी साथ में जोड़ा जाएगा। हाईवे पर चल रहे अवैध ढाबों और अवैध कट के बारे में जानकारी ली जाएगी ताकि इनके कारण होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
पूरे महीने यातायात पुलिस जरूरत की जगहों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। रोड की मार्किंग की जाएगी। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होंगे। विशेष अभियान के तहत लोगाें को यातायात से संबंधित साइन बोर्ड के बारे में जागरूक किया जाएगा। एडीसीपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मौतों को कम करने का लक्ष्य लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए एनसीसी, एनएसएस और एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा।
ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर होंगे जरूरी इंतजाम
एडीसीपी के मुताबिक हादसे बाहुल्य स्थलों के ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। वहां सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किये जाएंगे। इसके लिए पुल-पुलिया को प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाएगा। टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम व हैल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के साथ की बैठक
एडीसीपी के मुताबिक सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए जाने वाले विशेष अभियान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग ने किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान पूरे माह होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले विशेष अभियान में नगर निगम व पीडब्ल्यूडी सहयोग प्रदान करेंगे।