फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special buses for deepawali.

यूपी सरकार का दिवाली गिफ्ट: कल से चलेंगी 3500 स्पेशल बसें

Sun, 15 Oct 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
special buses for deepawali.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम दिवाली से छठ पूजा तक 3500 पूर्वांचल स्पेशल बसों का संचालन करेगा। ये बसें लखनऊ के चारबाग एवं कैसरबाग और दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से चलेंगी।

विज्ञापन


निगम को उम्मीद है कि सर्वाधिक सवारियां दिल्ली से पूर्वांचल के लिए निकलेंगी जिसके कारण लखनऊ और गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, नोएडा की बसों को वहां भेजा जाएगा। जो 15 अक्तूबर की शाम को सवारी लेकर दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन


निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक को निर्देशित कर दिया गया है कि वह दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों का इंतजाम कर लें। स्पेशल बसें 16 से 22 एवं 24 से 29 अक्तूबर तक चलेंगी। लखनऊ एवं आनंद विहार दिल्ली से वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, फैजाबाद के लिए सीधी बसें चलाई जाएंगी। ये रास्ते में कहीं नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक एवं स्टेशन प्रभारी की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान अवकाश बंद कर दिए गए हैं। वहीं स्पेशल बस चलाने वाले नियमित ड्राइवर एवं कंडक्टर को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed