फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special arrangements have been made at Lucknow zoo in view of cold weather.

ठंड का सितम: चिड़िया घर में अजगर को ओढ़ाया गया कंबल, जानवरों के लिए हीटर का भी इंतजाम

Wed, 04 Jan 2023 11:21 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में जबरदस्त ठंड के चलते नीचे गिरे पारे को देखते हुए चिड़िया घर में जानवरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जानवरों को कंबल ओढ़ाया गया है और हीटर का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
Special arrangements have been made at Lucknow zoo in view of cold weather.
अजगर को दिया गया कंबल व लगाया गया हीटर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर भारत में ठंड के सितम को देखते हुए लोगों के लिए अलाव और रैन बसेरे का इंतजाम किया जा रहा है। लोग भी बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी तरह लखनऊ के चिड़िया घर में भी डॉक्टरों की सलाह पर जानवरों को भोजन दिया जा रहा है। वहीं, कंबल और हीटर का भी इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि चिड़िया घर में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए कंबल और हीटर का प्रबंध किया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए भोजन में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कही ये बात

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : बीएल संतोष ने जिला पंचायत अध्यक्षों के सामने रखा 2024 के लिए एक्शन प्लान, ये है रणनीति


मंगलवार को जबरदस्त ठंड के चलते दिन का पारा 6.4 डिग्री लुढ़करकर 10.6 डिग्री दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मुताबिक, लखनऊ के लिए रेड अलर्ट है। यहां कोल्ड डे व शीतलहर से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed