Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Spanning 766 square kilometers, the magnificent and divine Ayodhya features a Master Plan prepared to accommodate a population of 2.4 million

Ayodhya News: 766 वर्ग किमी में फैला नव्य और दिव्य अयोध्या, 24 लाख की आबादी के हिसाब से मास्टर प्लान तैयार

Mon, 04 May 2026 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 04 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Spanning 766 square kilometers, the magnificent and divine Ayodhya features a Master Plan prepared to accommodate a population of 2.4 million
अयोध्या। शासन से महायोजना-2031 (भाग-ख) को मंजूरी मिलने के बाद अयोध्या के व्यापक विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। अब शहर को 766 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें 353 राजस्व गांवों को शामिल किया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य वर्ष 2031 तक करीब 24 लाख आबादी के लिए सुनियोजित विकास करना है। महायोजना को मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण की पहली बोर्ड बैठक हुई।
विज्ञापन

महायोजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, परिवहन और हरित क्षेत्रों के लिए संतुलित भूमि उपयोग तय किया गया है। इसका उद्देश्य अनियोजित विकास को रोककर व्यवस्थित ढंग से विस्तार करना है। विस्तारित क्षेत्र में अब तक प्रतिबंधित रहे निर्माण कार्यों को अनुमति मिलने से नए क्षेत्रों में नक्शा पास कराने और निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे गांवों का स्वरूप भी तेजी से बदलेगा।
विज्ञापन

महायोजना में राष्ट्रीय व राज्य मार्गों के किनारे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रावधान है। इसमें रिंग सड़क और नई सड़कों के निर्माण के साथ औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की भी योजना है। इससे शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायोजना में कुल 353 राजस्व गांव हुए शामिल
अयोध्या 155 गांव (सदर के 81 + सोहावल के 74)
बस्ती 129 गांव (हर्रैया)
गोंडा 69 गांव (तरबगंज)

इनसेट- 766.39 वर्ग किमी बढ़ा अयोध्या के विकास का दायरा
महायोजना भाग- क 133.67 वर्ग किमी
महायोजना भाग-ख 632.72 वर्ग किमी
महायोजना में प्रस्तावित कुल भूमि उपयोग 23623.05 हेक्टेयर



समग्र विकास का आधार महायोजना-2031
अयोध्या के समग्र और संतुलित विकास का आधार है। विस्तारित क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे शहर का स्वरूप आधुनिक बनेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। - अनुराज जैन, उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण


महायोजना-2031 भाग-ख की मंजूरी के बाद अब निर्माण और निवेश गतिविधियों को तेजी मिलेगी। यह योजना अयोध्या को एक सुनियोजित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। - राजेश कुमार मिश्रा, सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण


कहां-कहां बढ़ा शहर
अयोध्या नगर निगम का पूरा क्षेत्र
भदरसा व भरतकुंड नगर पंचायत पूरा क्षेत्र
नवाबगंज नगर पालिका परिषद का पूरा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed