फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spa owner tested covid positive will be interrogated later.

थाइलैंड की युवती की मौत: स्पा का मालिक भी कोरोना संक्रमित, बाद में दर्ज होगा बयान

Wed, 12 May 2021 01:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 May 2021 01:24 PM IST
सार

मामले में अब तक की जांच की रिपोर्ट से डीसीपी ने पुलिस कमिश्नर को अवगत करा दिया है। उधर स्पा के तीन अन्य कर्मचारियों के मंगलवार को बयान लिए गए। राकेश का बयान बाद में दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
Spa owner tested covid positive will be interrogated later.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

थाइलैंड की युवती की मौत के मामले में पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई है। पुलिस अब स्पा संचालक राकेश शर्मा के लखनऊ आने का इंतजार कर रही थी लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गया है। रायपुर से हवाई यात्रा के पहले राकेश के कोरोना जांच में इसकी पुष्टि हुई। इस वजह से अब डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन की जांच भी रूक गई है। अब तक की जांच की रिपोर्ट से डीसीपी ने पुलिस कमिश्नर को अवगत करा दिया है। उधर स्पा के तीन अन्य कर्मचारियों के मंगलवार को बयान लिए गए। राकेश का बयान बाद में दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


थाइलैंड की युवती की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिये मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। मामला बढ़ने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच के आदेश दिये थे। जांच में ही सामने आया था कि थाई युवती विभूतिखंड स्थित ओ-2 स्पा में फिजियोथेरेपिस्ट थी। उसके बीमार होने पर स्पा मैनेजर सलमान ने उसकी मदद की थी।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, अभी तक स्पा में भी कोई संदिग्ध गतिविधि की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में सोशल मीडिया पर किस तरह से यह फर्जी बातों को फैलाया गया, उसके बारे में भी जांच लगभग पूरी हो गई है। इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि सलमान को पूछताछ के बाद सोमवार को ही छोड़ दिया गया था। वह लखनऊ में ही रह रहा है। उसे बिना अनुमति के बाहर न जाने देने को कहा गया है। सलमान की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इस आधार पर भी कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed