फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP workers rocking for illegal construction

एक और सपाई ने दिखाई गुंडई, उबले संत-महात्मा

Thu, 09 Jan 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Thu, 09 Jan 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
SP workers rocking for illegal construction

सपा नेताओं कार्यकर्ताओं की गुंडई व दबंगई का सिलसिला थम नहीं रहा है। फैजाबाद में अब सपा के राज्यमंत्री पर अब साधु-संतों का गुस्सा फूटा।

विज्ञापन


दर्जनों साधुओं ने बुधवार को फैजाबाद में मनोरंजन कर राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन का अंगुरीबाग स्थित आवास घेरकर प्रदर्शन किया।

मंत्री के लखनऊ में होने की बात उनके भाई ने बताई, तो साधु-संत कार्रवाई के लिए डीएम दफ्तर पहुंच गए।

संतों का आरोप था कि मंत्री ने गुप्तारघाट पंचमुखी हनुमान मंदिर यज्ञशाला का पक्का कुआं पटवाकर रातोंरात सीसी रोड बनवा दिया है। जबकि इस पर एडीएम ने रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन


मंत्री पवन पांडेय ने सफाई दी कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सांसद निर्मल खत्री की निधि से सड़क स्वीकृत है, मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है।

कैंट थानाक्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर यज्ञशाला गुप्तारघाट के पास सांसद निधि से निर्मल खत्री ने सीसी मार्ग का शिलान्यास 13 जून 2013 को किया था।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 21 दिसंबर को काम शुरू किया, लेकिन सड़क मंदिर का भूमि में बनाई जाने लगी, तो विरोध शुरू हुआ।

27 दिसंबर को महंत चतुर्भुज दास ने डीएम को पत्र लिखा, तो उस पर एडीएम ने थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार को स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने व काम रोकवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत का आरोप है कि मनोरंजनकर राज्यमंत्री पवन पांडेय के प्रभाव से मंदिर का ऐतिहासिक कु आं पटवाकर रातोंरात सोमवार को सड़क बनवा दी गई।

मंगलवार को अयोध्या में राममंदिर न्याय के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की मणिराम छावनी पर साधु-संतों ने आरपार के संघर्ष की रणनीति बनाई।

सुबह दर्जनों साधु सीधे मंत्री के अंगुरीबाग स्थित आवास पर घेराव व प्रदर्शन करने पहुंच गए। साधु-संतों ने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण ढहाया न गया, तो साधु-संत भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

किसी तरह मंत्री के भाई पंकज पांडेय ने साधुओं को समझाकर वापस किया। इसके बाद संत-महंत सीधे डीएम दफ्तर पहुंचे, जहां सीआरओ से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed