{"_id":"66bd032f073e32c05d070753","slug":"sp-will-expose-the-allegations-of-bjp-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा के आरोपों के खिलाफ भंडाफोड़ अभियान चलाएगी सपा, जिलों में जाएंगी फैक्ट फाइंडिंग टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा के आरोपों के खिलाफ भंडाफोड़ अभियान चलाएगी सपा, जिलों में जाएंगी फैक्ट फाइंडिंग टीमें
Thu, 15 Aug 2024 12:49 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:49 AM IST
सार
सपा नेतृत्व ने सभी जिला व शहर कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि भाजपा के लोग सपा को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की तत्काल पड़ताल कर सही तथ्यों को सोशल मीडिया व अन्य मीडिया के माध्यम से जनता के सामने लाएं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विभिन्न घटनाओं को लेकर सपा पर जो आरोप लगा रही है, उसके खिलाफ समाजवादी नेता शीघ्र ही भंडाफोड़ अभियान चलाएंगे। सपा सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग जिलों में हो रही घटनाओं के असली कारणों को सामने लाने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीमें भी भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
सपा नेतृत्व ने सभी जिला व शहर कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि भाजपा के लोग सपा को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों की तत्काल पड़ताल कर सही तथ्यों को सोशल मीडिया व अन्य मीडिया के माध्यम से जनता के सामने लाएं।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर से भी वरिष्ठ नेताओं की टीम भेजकर ऐसे मामलों में तथ्य जुटाए जाएंगे। इसके अलावा सपा नेताओं ने अन्य आपराधिक घटनाओं में पीड़ित पक्ष से मिलकर सच सामने लाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन