{"_id":"31ccd2924f5eb1096d29634e3bcbb569","slug":"sp-supporters-attack-on-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना पर सपा समर्थकों ने बोला हमला, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना पर सपा समर्थकों ने बोला हमला, तोड़फोड़
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के विवादास्पद बयान के विरोध में बुधवार को कुछ उपद्रवियों ने वीआईपी रोड स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की और पथराव किया।
विज्ञापन
उपद्रवियों ने कार्यालय के बाहर पोस्टर व पर्चे भी चिपकाए और मुलायम सिंह, अखिलेश यादव व अमित जानी जिंदाबाद के नारे लगाए।
पोस्टर में चेतावनी दी कि गई है कि पंद्रह दिन में प्रदेश कार्यालय बंद कर लें। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगताने होंगे।
उधर, शिवसेना प्रदेश प्रमुख की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने बसपा प्रमुख की मूर्ति तोड़ने के आरोपी अमित जानी व उसके दस साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उदय नाथ पांडेय के मुताबिक, बुधवार चार बजे शिवसेना के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महासचिव व कार्यालय प्रभारी डीके सिंह पार्टी दफ्तर कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार दस-बारह लोग आए और दीवारों व पोस्टर व पर्चे चिपकाने के बाद कार्यालय पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवी मुलायम सिंह, अखिलेश यादव व अमित जानी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
शोर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता बाहर आ गए तो बाइक सवारों ने उन पर भी हमला बोल दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ की।
बाद में, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़ा लिया जिससे वह रेलिंग कूदकर भाग गए। उपद्रवियों ने पोस्टर में चेतावनी दी थी कि, पंद्रह दिन के भीतर शिवसेना अपने प्रदेश कार्यालय को बंद कर दे।
अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने अमित जानी व उसके दस साथियों के खिलाफ तहरीर दी।
जिस पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर रामसनेही यादव ने अमित व उसके दस अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शिवसेना प्रमुख ने बसपा प्रमुख मायावती की मूर्ति तोड़ने के आरोपी अमित जानी पर रासूका लगाकर जेल भेजने की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं की तो दो दिन बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।