फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP supported aspirant prakash bajaj nomination for Rajya Sabha papers rejected

राज्यसभा चुनाव : सपा समर्थित बजाज का नामांकन रद्द, बसपा समेत सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 28 Oct 2020 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
SP supported aspirant prakash bajaj nomination for Rajya Sabha papers rejected
सांकेतिक तस्वीर

दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम और सपा-बसपा की तरफ से बुधवार को दिनभर चले तर्क-वितर्क के बाद आखिरकार देर शाम निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने सपा समर्थित प्रकाश बजाज का नामांकन रद्द कर दिया। साथ ही बसपा उम्मीदवार रामजी गौतम के नामांकन पर आपत्तियों को खारिज कर दिया। निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के बाद राज्यसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। 2 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी का समय बीतने के बाद सोमवार को निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


ये चुने जाएंगे निर्विरोध  
भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा। सपा से प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, बसपा से रामजी गौतम।
विज्ञापन


अपूर्ण होने की वजह से रद्द हुआ प्रकाश बजाज का नामांकन
सपा के समर्थन से राज्यसभा के चुनावी मैदान में उतरे प्रकाश बजाज का नामांकन पत्र अपूर्ण होने की वजह से रद्द कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश बजाज के एक प्रस्तावक का नाम गलत होने के साथ उनका शपथ पत्र भी आधा-अधूरा था। इसी आधार पर प्रकाश का नामांकन निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में बसपा उम्मीदवार रामजी गौतम का नामांकन पत्र पूरी तरह से वैध पाया गया। उनका कहना था कि एक बार प्रस्तावक बनने के बाद प्रस्तावक अपना प्रस्ताव वापस नहीं ले सकते हैं। इसलिए रामजी गौतम का नामांकन स्वीकार किया गया है। सारी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed