फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP state chief Naresh Uttam meets to Raja Bhaiya.

राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का संदेश लेकर राजा भैया के घर पहुंचे नरेश उत्तम, मांगा समर्थन

Tue, 20 Feb 2024 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया से फोन पर बात भी की। इस दौरान गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। सपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजा भैया से समर्थन मांगा है।

विज्ञापन
SP state chief Naresh Uttam meets to Raja Bhaiya.
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजा भैया से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस से खटास और स्वामी प्रसाद मौर्य व पल्लवी पटेल के बिदकने के बाद राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब नए सहयोगी की तलाश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के पास भेजा। वहां नरेश उत्तम ने राज्यसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा और अखिलेश से बात भी कराई। दोनों नेताओं के बीच मोबाइल पर काफी देर बात हुई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अचानक ही राजा भैया के आवास पर पहुंचे नरेश उत्तम ने राज्यसभा में समर्थन देने का अनुरोध करने के साथ ही लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा भी की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने साथ भोजन भी किया। चर्चा के दौरान राजा ने जहां नेता जी (मुलायम सिंह) के साथ सियासी सफर का जिक्र किया। कहा कि अपने राजनैतिक जीवन का अधिकांश हिस्सा तो उन्होंने सपा को ही दिया है। नेता जी ने भी उन्हें उसी तरह सम्मान दिया था। पर उत्तम के प्रस्ताव पर राजा ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष करीब एक घंटे तक उनके आवास पर रहे और दोनों के बीच आगे की सियासत को लेकर खूब चर्चा भी हुई। लेकिन सपा को राजा का समर्थन मिलेगा या नहीं, इस पर कोई नेता मुंह खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ जनसत्ता दल के साथ गठबंधन को लेकर विस्तार से बातचीत भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने भी फोन पर पुरानी बातें भूलकर नए सिरे से सियासी रिश्ते सुधारने का संकेत दिया है। इसलिए संभव है कि जल्द ही अखिलेश और राजा की मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने इसलिए बढ़ाया दोस्ती का हाथ
माना जा रहा है कि सपा के विधायकों की संख्या और पल्लवी पटेल की नाराजगी के बाद राज्यसभा चुनाव में सपा की चुनौती बढ़ गई है। इसे देखते हुए ही अखिलेश ने ‘डैमेज कंट्रोल’ के तहत राजा से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें साधने का प्रयास शुरू किया है। राजा भैया के पास दो विधायक हैं, एक तो कुंडा से वे खुद और दूसरे बाबागंज से विनोद सोनकर। इसलिए अखिलेश चाहते हैं कि राजा साथ आ जाएं तो उनकी चुनौती काफी हद तक कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed