{"_id":"65d4dba340bd788d8b06a35e","slug":"sp-state-chief-naresh-uttam-meets-to-raja-bhaiya-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का संदेश लेकर राजा भैया के घर पहुंचे नरेश उत्तम, मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का संदेश लेकर राजा भैया के घर पहुंचे नरेश उत्तम, मांगा समर्थन
Tue, 20 Feb 2024 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:34 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया से फोन पर बात भी की। इस दौरान गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। सपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजा भैया से समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजा भैया से मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से खटास और स्वामी प्रसाद मौर्य व पल्लवी पटेल के बिदकने के बाद राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब नए सहयोगी की तलाश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के पास भेजा। वहां नरेश उत्तम ने राज्यसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा और अखिलेश से बात भी कराई। दोनों नेताओं के बीच मोबाइल पर काफी देर बात हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अचानक ही राजा भैया के आवास पर पहुंचे नरेश उत्तम ने राज्यसभा में समर्थन देने का अनुरोध करने के साथ ही लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा भी की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने साथ भोजन भी किया। चर्चा के दौरान राजा ने जहां नेता जी (मुलायम सिंह) के साथ सियासी सफर का जिक्र किया। कहा कि अपने राजनैतिक जीवन का अधिकांश हिस्सा तो उन्होंने सपा को ही दिया है। नेता जी ने भी उन्हें उसी तरह सम्मान दिया था। पर उत्तम के प्रस्ताव पर राजा ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष करीब एक घंटे तक उनके आवास पर रहे और दोनों के बीच आगे की सियासत को लेकर खूब चर्चा भी हुई। लेकिन सपा को राजा का समर्थन मिलेगा या नहीं, इस पर कोई नेता मुंह खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ जनसत्ता दल के साथ गठबंधन को लेकर विस्तार से बातचीत भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने भी फोन पर पुरानी बातें भूलकर नए सिरे से सियासी रिश्ते सुधारने का संकेत दिया है। इसलिए संभव है कि जल्द ही अखिलेश और राजा की मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
अखिलेश ने इसलिए बढ़ाया दोस्ती का हाथ
माना जा रहा है कि सपा के विधायकों की संख्या और पल्लवी पटेल की नाराजगी के बाद राज्यसभा चुनाव में सपा की चुनौती बढ़ गई है। इसे देखते हुए ही अखिलेश ने ‘डैमेज कंट्रोल’ के तहत राजा से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें साधने का प्रयास शुरू किया है। राजा भैया के पास दो विधायक हैं, एक तो कुंडा से वे खुद और दूसरे बाबागंज से विनोद सोनकर। इसलिए अखिलेश चाहते हैं कि राजा साथ आ जाएं तो उनकी चुनौती काफी हद तक कम हो सकती है।