{"_id":"6324035f9091a47da47f9547","slug":"sp-spokesperson-i-p-singh-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samajwadi Party: सपा प्रवक्ता आईपी सिंह जेल भेजे गए, गैर जमानती वारंट जारी होने पर कोर्ट में हुए थे हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samajwadi Party: सपा प्रवक्ता आईपी सिंह जेल भेजे गए, गैर जमानती वारंट जारी होने पर कोर्ट में हुए थे हाजिर
Fri, 16 Sep 2022 10:37 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:37 AM IST
सार
सपा प्रवक्ता आईपी सिंह की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वह गैर जमानती वारंट जारी होने पर कोर्ट में हाजिर हुए थे।
विज्ञापन
आईपी सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुराने मुकदमे में लंबे समय से गैरहाजिर रहने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर गुरुवार को हाजिर हुए सपा प्रवक्ता आई पी सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
साल 1999 में 2000 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सांसद रहे सत्यदेव सिंह (अब स्वर्गीय) और बसपा के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आमने-सामने थे। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले आई पी सिंह चुनाव में धीरू के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। जहां विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में आईपी सिंह भी नामजद थे। एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे इस मुकदमे में सपा प्रवक्ता आई पी सिंह लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। गुरुवार को आईपी सिंह ने कोर्ट में हाजिर होकर अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। एमपी एमएलए कोर्ट के प्रभारी/सीजेएम ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर आईपी सिंह को जेल भेज दिया। उनकी जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।