{"_id":"64baddfc58a90521040fd1b5","slug":"sp-s-former-state-secretary-arrested-for-pretending-to-crack-down-ed-investigation-of-bike-boat-scam-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : बाइक बोट घोटाले की ईडी जांच को रफा-दफा कराने का झांसा देने वाला सपा का पूर्व प्रदेश सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : बाइक बोट घोटाले की ईडी जांच को रफा-दफा कराने का झांसा देने वाला सपा का पूर्व प्रदेश सचिव गिरफ्तार
Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बुलंदशहर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उसके नोएडा के जेपी ग्रीन सोसाइटी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बुलंदशहर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उसके नोएडा के जेपी ग्रीन सोसाइटी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। वह बाइक बोट घोटाले के मामले मके एक आरोपी से ईडी में दर्ज केस को रफा-दफा कराने के बदले में वसूली कर रहा था। ईडी ने उसके ठिकानों पर छापा मारकर कई अहम सुबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बाइक बोट घोटाले की जांच राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय द्वारा की जा रही है। ईडी के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि नोएडा में दिनेश कुमार सिंह उर्फ दिनेश सिंह गुज्जर बाइक बोट घोटाले की जांच खत्म कराने के लिए आरोपियों से उगाही कर रहा है। वह खुद को ईडी के कई अफसरों का करीबी बताता है। वह ईडी द्वारा जब्त की गई उनकी संपत्तियों को भी मुक्त कराने का आश्वासन दे रहा था। इस पर ईडी ने उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करते हुए सभी ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान तमाम आपत्तिजनक सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन