{"_id":"69ad9baed251a0640603af11","slug":"sp-s-big-decision-for-the-first-time-the-party-will-field-candidates-in-assam-and-will-exert-its-strength-t-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का फैसला: पहली बार असम में पार्टी खड़े करेगी प्रत्याशी, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने को झोंकेगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का फैसला: पहली बार असम में पार्टी खड़े करेगी प्रत्याशी, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने को झोंकेगी ताकत
Sun, 08 Mar 2026 09:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:33 PM IST
सार
SP will contest Assam elections: समाजवादी पार्टी ने आने वाले असम विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़े करने का फैसला लिया है। पार्टी कम से कम पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
सवाल यह है कि क्या कांग्रेस उनके लिए सीट छोड़ देगी।
- फोटो : @samajwadiparty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के विधानसभा चुनाव में सपा भाग्य आजमाएगी। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने की रणनीति के तहत पांच सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। इस बारे में शीघ्र ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा में सीटों के लिहाज से सपा देश में तीसरे स्थान पर है। उसके पास 37 लोकसभा सांसद हैं, लेकिन अन्य राज्यों में उसका पर्याप्त विस्तार न होने के कारण अभी उसका दर्जा राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दल का ही है। यह दर्जा चुनाव आयोग देता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय दर्जा पाने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनावों में न्यूनतम 4 राज्यों में कुल वैध वोटों का कम से कम 6 प्रतिशत प्राप्त किया हो। साथ ही लोकसभा में कम से कम 4 सीटें होनी चाहिए। या, लोकसभा चुनावों में कम से कम तीन विभिन्न राज्यों से कुल सीटों का 2 प्रतिशत यानी 11 सीटें जीती हों। सपा के पास लोकसभा में इस मानक से कहीं ज्यादा सीटें पर हैं, पर यह सिर्फ यूपी में ही हैं।
विज्ञापन
यूपी के बाहर सपा के महाराष्ट्र में दो विधायक और गुजरात में एक विधायक जीता था, पर राष्ट्रीय पार्टी के मानक से अभी पार्टी काफी दूर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने का है। इसी रणनीति के तहत सपा ने असम में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सपा मुस्लिम बहुल इलाके की कम से कम पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खुद भी चुनाव प्रचार में जाने की संभावना है। यहां बता दें कि असम में वर्ष 2026 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं।