फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp rally,azamgarh-live telecast,fb-you tube

'सपा की नीतियां संभाल सकती हैं देश'

Tue, 29 Oct 2013 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
sp rally,azamgarh-live telecast,fb-you tube

लोकसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ में आज होने वाली अपनी 'देश बचाओ, देश बनाओ' रैली में करीब 1.30 बजे जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाषण देने के लिए कुर्सी से उठे, तो लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पहली बार है जब इतनी संख्या में समाजवादी एक साथ इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आज यह मैदान छोटा पड़ गया है।
विज्ञापन


सपा सोचती है गांव-किसानों के बारे में
अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी गांव-किसानों और गरीबों को नहीं समझ सकती। देश में समाजवादी सरकार बनाने पर ही इन लोगों का भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने टू-जी के बहाने हवा का सौदा कर लिया, जमीन से निकलने वाले कोयले का घोटाला कर दिया। अखिलेश ने आरोप लगाया, पहले की बसपा सरकार आपके धन को लूटने का काम कर रही थी।

सपा सरकार आपका धन आपके पास पहुंचाने में जुटी है। अखिलेश ने भाजपा को भी घेरा, बोले जो हिन्दू-मुसलमानों को बांटने का काम करते हैं, उन्हें भी सपा ही करारा जवाब दे सकती है।

अब नहीं उठती कोई अंगुली
सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की बात करती है। नौजवान पढ़ाई में पीछे न हो जाएं इसलिए सपा सरकार ने लैपटॉप बांटा। अब कोई नहीं कह सकता है कि हम इंग्लिश और कंप्यूटर के खिलाफ हैं।

इतने बड़े स्तर पर आज तक किसी सरकार ने कोई योजना शुरू नहीं की है। 15-20 मिनट के अपने भाषण में सीएम ने कहा कि सपा की नीतियां देश को संभाल सकती हैं।

खबर आ रही है कि रैली की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो इसलिए सपा रैली की क्लिप्स यू ट्यूब और फेसबुक पर
लाइव प्रसारण किए जाने की तैयारी है।

लाखों की तादाद में जुटे इस रैली स्थल पर दर्जनों एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। असल में सपा की इस रैली की तुलना नरेंद्र मोदी की रैली से की जा रही है इसलिए पार्टी कहीं से भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

पढ़ें- पढ़ें-राहुल की रैली के लिए कांग्रेसियों के छूट रहे पसीने


बताया जा रहा है कि खुद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव आज होने वाली रैली की तैयारियों का फीडबैक पहले से ही ले रहे थे। पूर्वांचल के जिलों में आजमगढ़ का खास महत्व है। सपा ने विधानसभा चुनाव के समय भी रैलियों की शुरुआत यहीं से की थी।

तब कहा जाता था कि लखनऊ का रास्ता आजमगढ़ से होकर जाता है। मिशन 2014 में जुटे स्थानीय सपा अब यही बात दिल्ली के लिए कह रहे हैं। मंत्री बलराम सिंह यादव और ओमप्रकाश सिंह आजमगढ़ में डेरा डाले हैं।

पढ़ें-क्या वाराणसी में ही मुरली बजाएंगे मोदी?

24 अक्तूबर को सपा मुख्यालय से रवाना की गईं सामाजिक न्याय व अधिकार यात्रा को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

सोमवार को सामाजिक न्याय यात्रा और 17 पिछड़ी जातियों की अधिकार यात्रा आजमगढ़ पहुंचकर जनजागरण करेगी। इन यात्राओं के पहले चरण का समापन आज वहीं पर होगा।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed