फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President targeted the Chief Minister, said - Harassment is happening at the behest of CM Yogi

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हो रहा है उत्पीड़न

Fri, 09 Jul 2021 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Jul 2021 08:08 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर यह नंगा नाच किया।

विज्ञापन
SP President targeted the Chief Minister, said - Harassment is happening at the behest of CM Yogi
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी में महिला के साथ हुई बदसलूकी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया है। अब जनता इसका हिसाब करेगी। उन्होंने इसके विरोध में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर 15 जुलाई को पार्टी की ओर से प्रदर्शन का एलान किया।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ। दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं।लखीमपुर खीरी में एक बहन का अपमान हुआ है। इसका प्रदेश की सभी बहनें , माताएं भाजपा से हिसाब लेंगी। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह अराजकता की। उन्होंने कहा कि सपा उन अधिकारियों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है। समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने बदसलूकी का शिकार हुई प्रत्याशी ऋतु सिंह एवं प्रस्तावक अनीता सिंह से भी लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रणनीति तय की जा रही है और सपा इसका पुरजोर विरोध दर्ज कराएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 15 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रस्तावित पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर सभी कार्यकारिणी के अध्यक्षों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों समेत सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। सभी को अनिवार्य रूप से प्रदर्शन में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता प्रसाद के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी का क्या?
माता प्रसाद पांडे के साथ नामांकन के दौरान हुई बदसलूकी पर अखिलेश ने कहा कि यदि कई बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके व्यक्ति के साथ भाजपा सरकार  यह बर्ताव कर सकती है तो आम आदमी के साथ क्या करेगी, समझा जा सकता है। सरकार को यह बताना चाहिए कि यह सब किसके इशारे पर हो रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed