फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP president targeted BJP, said - if the SP government is formed, we will give justice to all the sections

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-सपा सरकार बनी तो सभी वर्ग को न्याय दिलाएंगे

Fri, 17 Sep 2021 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Sep 2021 12:27 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ  गुंडागर्दी की जा रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है।

विज्ञापन
SP president targeted BJP, said - if the SP government is formed, we will give justice to all the sections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ  गुंडागर्दी की जा रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है। दलितों, पिछड़ों का हक छीना जा रहा है। किसान बर्बाद हो गया है। अखिलेश बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि नौजवान के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। प्रदेश का 90 फीसदी पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है। व्यापारी दुखी हैं। इतना अत्याचार और अन्याय पहले कभी नहीं हुआ था। किसान को गेहूं, धान सहित अन्य फसलों की लागत नहीं मिल रही है। महंगाई की मार से सभी परेशान हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता मिलेगी। इसके बाद प्रदेश में हर वर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व कमिश्नर सहित कई ने ली सपा की सदस्यता
अखिलेश के समक्ष बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर विभिन्न दलों के लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इसमें पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर शिववचन राम ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। ईसाई समाज के फादर रेवरेंट सीएल मैसी और पास्टर इंचार्ज रेवरेंट रितेश जोशुआ के साथ समाज के 21 लोग सपा में शामिल हुए। इसी तरह डॉ आजम मीर खां, नर्गिस नायाब, जावेद अहमद, अब्दुल अलीम, पप्पू रिजवान, कांग्रेस सेवा दल के डॉ मोहम्मद वासिफ ने भी सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री केके गौतम क्षेत्रवार करेंगे संगोष्ठी 
पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम 17 सितंबर से विभिन्न जिलों में अपना बूथ क रो मजबूत अभियान की शुरुआत करेंगे। वह आरक्षित विधानसभा सीटों में संगोष्ठी के जरिए लोगों को समाजवादी नीतियों से वाकिफ कराएंगे। यह कार्यक्रम 17 को सीतापुर के मिश्रिख से शुरू होगा। इसके बाद 18 को फर्रुखाबाद के कायमगंज, 19 को कन्नौज में होगा। वह 23 अक्टूबर तक 15 विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठी क रेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed