फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav said, do not expect justice from BJP

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा से न्याय की उम्मीद नहीं

Thu, 07 Oct 2021 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

उन्होंने सवाल किया कि आखिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं? घटना का आरोप गृह राज्य मंत्री के बेटे पर है। क्या उनके पद पर रहते हुए पीड़ित किसान परिवारों को न्याय मिलेगा?

विज्ञापन
SP National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav said, do not expect justice from BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से न्याय की उम्मीद नहीं है। नए वीडियो साक्ष्यों के बाद भी भाजपा सरकार को कुछ नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं? घटना का आरोप गृह राज्य मंत्री के बेटे पर है। क्या उनके पद पर रहते हुए पीड़ित किसान परिवारों को न्याय मिलेगा?

विज्ञापन


लखीमपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बर्बरता से कुचलने का मामला सार्वजनिक हो चुका है। फिर भी भाजपा आरोपी को बचा रही है। लखीमपुर खीरी घटना की सिटिंग जज से न्यायिक जांच हो तभी पीड़ित किसान परिवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट से ही गरीबों की मदद होगी। सच्चाई सामने आएगी। आरोपितों को सजा जरूर मिलेगी। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ है। समाजवादी सरकार बनने पर पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा मदद होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय घटनाओं को उलझाने में लग जाती है। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किसानों को धमकी देते हैं। किसानों को अपमानित करते हैं।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि दी, मदद का भरोसा
सपा अध्यक्ष बृहस्पतिवार लखीमपुर खीरी पहुंच पलिया में मृतक किसान लवप्रीत, निघासन में पत्रकार रमन कश्यप और धौरहरा के लहबड़ी के नक्षत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके  परिजनों से मिलकर मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed