{"_id":"609be56e8ebc3e74fa7769a9","slug":"sp-mp-azam-khan-s-condition-stable-talks-with-family-members-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर, बुधवार को परिजनों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर, बुधवार को परिजनों से की बातचीत
Thu, 13 May 2021 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 01:18 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर है। वह आईसीयू में है। हालांकि बुधवार को उन्होंने खाना खाया है और परिजनों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर है। वह आईसीयू में हैं। हालांकि बुधवार को उन्होंने खाना खाया और परिजनों से बातचीत भी की। वह मेदांता हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में है।
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को मंगलवार की अपेक्षा कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी लेकिन संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला की सेहत ठीक है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन