फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MLA Rahul Rajput alleged of fraud on the name of giving job.

रायबरेली: सपा विधायक पर नौकरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठगने का आरोप, भाई और साला भी था शामिल

Sun, 24 Sep 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल राजपूत व उनके परिजनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
SP MLA Rahul Rajput alleged of fraud on the name of   giving job.
विधायक राहुल के साथ छोटा भाई रोहित लोधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राहुल राजपूत, उनके भाई और साले के खिलाफ रविवार को खीरों थाने में धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि विधायक समेत तीन लोगों ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार से नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खीरों थाने के दुलारेपुर पोस्ट रनापुर गांव निवासी रामनरेश ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि शहर क्षेत्र के चक अहमदपुर नजूल निवासी एवं सपा विधायक राहुल राजपूत, उसके भाई रोहित राजपूत और साले कृष्ण कुमार उर्फ केके लोधी ने उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद मेरे भाई को भारतीय खाद्य निगम का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सिखों के साथ मुस्लिम व ईसाई समाज से भी संपर्क बढ़ाएगा संघ, दलित बस्तियों पर होगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: दंड, छत्र व पादुका लेकर नहीं जा पाएंगे संत, खेल, कला व साहित्य जगत के लोग भी होंगे शाम


ज्वाइनिंग लेटर में राहुल राजपूत के सभी हस्ताक्षर फर्जी बनाए गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी मेरे भाई को कार्मिक पंजीकरण की फर्जी रसीद दे रहे थे और फर्जी हस्ताक्षर भी कराते रहे। भारतीय खाद्य निगम में फर्जी खाता खुलवाया और हर हफ्ते वेतन की राशि उनके खाते में ट्रांसफर होने की बात कही।

इसके बाद मेरे भाई को लखनऊ के तालकटोरा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम, बाराबंकी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम व सरोजनी नगर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में ले जाकर बैठा देते थे और कहते थे कि आपका ट्रांसफर रायबरेली करा देंगे।

जालसाजी का पता चलने पर पैसा मांगा तो फर्जी चेक वापस कर दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि केस दर्ज करा दिया गया है। जांच कराई जा रही है। प्रकरण में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed