{"_id":"65e2d1e94325d885e7079dbe","slug":"sp-mla-abhay-singh-becomes-emotional-while-offering-prayer-to-ramlalla-in-ayodhya-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला के दरबार में फफक कर रो पड़े विधायक, बोले- सपा नेतृत्व ने अयोध्या आने से रोका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला के दरबार में फफक कर रो पड़े विधायक, बोले- सपा नेतृत्व ने अयोध्या आने से रोका था
Sat, 02 Mar 2024 06:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:36 PM IST
सार
सपा के बाहुबली विधायक अभय सिंह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अयोध्या आने से रोका गया था।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन के दौरान भावुक हो गए सपा विधायक अभय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में रोष था। बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तैयार रहें... इस साल झेलनी होगी ज्यादा गर्मी, हीटवेव की संख्या हो सकती है ज्यादा
राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप है।
विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था।
हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।