{"_id":"6988c98717254a8daf0d2e18","slug":"sp-members-to-protest-in-vidhan-bhavan-before-budget-session-begins-chanting-go-back-slogans-throughout-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में प्रदर्शन करेंगे सपा सदस्य, पूरे समय लगाएंगे गो-बैक के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में प्रदर्शन करेंगे सपा सदस्य, पूरे समय लगाएंगे गो-बैक के नारे
Sun, 08 Feb 2026 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:06 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सपा सदस्य प्रदर्शन करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेंगे। पूरे समय गो-बैक के नारे लगाएंगे। सपा विधानमंडल दल की बैठक में यह रणनीति बनी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : SP Youtube
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ना तय माना जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सोमवार को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा के विधायक प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेंगे और पूरे समय गो-बैक के नारे लगाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा विधायक मंडल दल की बैठक में सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई। तय हुआ है कि एसआईआर में गड़बड़ियों को सदन के भीतर मुखर ढंग से उठाया जाएगा। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, खाद संकट, एमएसपी पर बिचौलियों की खरीद आने आदि मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। इसके अलावा कोडीन सिरप का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेड डील नहीं, ढील है -अखिलेश
विधायक मंडल दल की बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कहा कि यह डील नहीं ढील है। इस ट्रेड डील से खेती किसानी पर संकट आएगा। हमारे किसान और एमएसएमई अमेरिका से मुकाबला कैसे करेंगे। यूपी के बजट का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं होता है।
विज्ञापन