फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp making members for party

2017 की जंग के लिए ऐसे तैयार होंगे टीपू के लड़ाके

Thu, 26 Jun 2014 10:01 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jun 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
sp making members for party

2017 के विधानसभा चुनाव की चुनौतियों को देखते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान एक जुलाई से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलेगा जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम तीन सौ सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

इस अवधि में प्रारंभिक और सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान युद्व स्तर पर चलाया जाएगा। एक जुलाई को सदस्य बनाने का कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न होगा।

2011 में भी चलाया गया था अभियान

sp making members for party

सदस्यता अभियान तीन साल की अवधि समाप्त होने के बाद फिर प्रारंभ होगा। वर्ष 2011 में एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक सपा के 1.10 लाख सक्रिय सदस्य बने थे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों और मोहल्लों में संपर्क कर प्रारंभिक सदस्य बनाने के लिए कहा है।

सदस्यता अभियान को क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक, विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी तथा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सामूहिक रूप से चलाएंगे।

चौधरी ने बताया कि बड़े गांवों और मुहल्लों में शिविर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। जिला और महानगर अध्यक्षों को सदस्यता बहियां प्रदेश कार्यालय से 30 जून तक प्राप्त करनी होंगी। जिला कार्यालय से स्थानीय स्तर पर उनका वितरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बन सकते हैं सक्रिय ‌सदस्य

sp making members for party

राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी संविधान के मुताबिक 50 प्रारंभिक सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य माना जाता है। प्रारंभिक सदस्यता शुल्क 10 रुपए है। सक्रिय सदस्यता के लिए 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ से कम से कम एक सक्रिय सदस्य अवश्य बनाया जाएगा।

प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में न्यूनतम 300 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य कमेटी, जिला एवं महानगर इकाई, प्रकोष्ठों की जिला एवं महानगर कमेटी, विधानसभा प्रकोष्ठों की कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है।

सक्रिय सदस्यता सूची और सदस्यता शुल्क की धनराशि बैंक ड्राफ्ट द्वारा प्रदेश कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed