फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leaders suspension cancel.

सपा ने निकाले गए नेताओं का निलंबन समाप्त

Sat, 02 Jan 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP leaders suspension cancel.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी ने आखिरकार असर दिखाया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सीएम के करीबी समझे जाने वाले युवा नेता आनंद भदौरिया और सुनील सिंह यादव ‘साजन’ का निष्कासन खत्म कर दिया।

विज्ञापन


दोनों की एक हफ्ते में ही पार्टी में वापसी हो गई। सपा के मुख्य प्रवक्ता व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनकी बहाली की जानकारी दी।


समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव साजन और लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष आनंद भदौरिया को अनुशासनहीनता के आरोप में 25 दिसंबर को पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन


निष्कासन सपा मुखिया के आदेश पर किया गया था। इसे मुख्यमंत्री के लिए निजी तौर पर झटका माना जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई से पहले अखिलेश को भरोसे में नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ विंग के दो पूर्व अध्यक्षों के निष्कासन के अगले दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई महोत्सव के उद्घाटन समारोह में नहीं गए थे। इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा था।

सपा सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले ही उनका निष्कासन वापस लेने पर सहमति बन गई थी। इसके बाद ही सीएम बृहस्पतिवार को सैफई महोत्सव में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed