{"_id":"637c950c18818a3aa1237878","slug":"sp-leaders-celebrate-the-birth-anniversary-of-mulayam-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी भर में मनाई गई जयंती, रक्तदान कर मुलायम के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी भर में मनाई गई जयंती, रक्तदान कर मुलायम के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प
Tue, 22 Nov 2022 02:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई और रक्तदान कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
लखनऊ में रक्तदान करते सपा नेता रीतेश गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस दौरान अस्पतालों में रक्तदान कर नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वृद्धा आश्रम में फल एवं कपडे बांटें गए। जिला मुख्यालयों पर हुई सभा में मुलायम सिंह के सघर्षों को याद किया गया।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर हुई जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सपा को फिर से सत्ता तक पहुंचाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सैफई पांडाल में आयोजित समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संकल्प लिया गया कि मैनपुरी लोकसभा चुनाव रिकार्ड मत से जीता जाएगा। इसी तरह लखनऊ में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सौरभ सिंह यादव, मधुप सिंह यादव, रितेश गुप्ता, नवीन धवन बंटी, देवेंद्र सिंह यादव जीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।