फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leaders are raising fingers at each other

हार के साइडइफेक्टः आपस में ही भिड़े सपा के दिग्गज

Thu, 22 May 2014 11:41 PM IST
राजेन्द्र सिंह/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
sp leaders are raising fingers at each other

सपा नेता अभी तक लोकसभा चुनाव में हार से उबर नहीं पाए हैं, जहां मुलायम और अखिलेश हार की समीक्षा कर रहे हैं वहीं पार्टी नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। संभल में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क की हार पर लखनऊ तक सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन


संभल विधानसभा सीट पर सपा की भारी बढ़त के बावजूद बर्क खेमा स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद को निशाने पर ले रहा है।

चूंकि बर्क की उम्मीदवारी आखिरी वक्त में आजम खां ने तय की थी, इसलिए भी इस सीट को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा है।

संभल की सियासत में इकबाल महमूद और शफीर्कुहमान बर्क के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों ही संभल के रहने वाले हैं।

बर्क आजम के नजदीकी

sp leaders are raising fingers at each other

बर्क को आजम खां का नजदीकी माना जाता है। शायद यही वजह है कि इकबाल महमूद और आजम खां के रिश्ते भी कभी मिठास भरे नहीं रहे।

2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खां सपा से बाहर चले गए थे तो बर्क भी सपा छोड़ बसपा का दामन थामकर चुनाव लड़े। वह सांसद चुने गए थे।

इस बार इकबाल महमूद के विरोध के बावजूद आजम खां की पैरवी के चलते दो मार्च को संभल का घोषित प्रत्याशी बदलकर बर्क को उम्मीदवार बनाया गया।

उम्मीदवार बनने के बाद बर्क पहली बार संभल आए तो उनकेसमर्थकों ने इकबाल के निवास के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। यह मामला थाने तक पहुंच गया था। इस घटना के बाद से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्क ने बनाए रखी दूरी

sp leaders are raising fingers at each other

पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान बर्क न तो इकबाल महमूद से मिलने गए और न ही उन्हें किसी चुनावी सभा में बुलाया।

दूसरी तरफ इकबाल भी उनके चुनाव से दूरी बनाए रहे। वे किसी सभा में नहीं गए।

मुलायम सिंह यादव संभल में सभा करने गए तो इकबाल महमूद को अपने साथ लेकर गए। इस सभा में इकबाल ने बर्क को जिताने की अपील की लेकिन यह भी कह दिया कि प्रत्याशी ने कभी उनसे संपर्क की कोशिश नहीं की।

चुनाव के दौरान ही इकबाल ने मुलायम सिंह से मिलकर किसी दूसरे लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

एक दूसरे पर लगाए आरोप

sp leaders are raising fingers at each other

चुनाव नतीजे आने के बाद संभल की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। 19 मई को लखनऊ में प्रत्याशियों की बैठक में बर्क ने मुलायम सिंह की मौजूदगी में बर्क ने खुलकर इकबाल पर हमला बोला।

बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने मंत्री पर बसपा प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया। बर्क ने यहां तक कहा कि उनकी हार के लिए इकबाल महमूद जिम्मेदार हैं। उन्होंने महमूद को मंत्री पद से हटाने की मांग भी की।

नेताजी के सामने रखे वोटों के आंकड़े
बर्क के आक्रामक रुख के बाद इकबाल महमूद ने भी सपा मुखिया के सामने अपना पक्ष रखा। उनके सामने अपने विधानसभा क्षेत्र और मोहल्ले के बूथों के आंकड़े रखकर बताया कि वहां सपा को कितनी बढ़त मिली है।

उन्होंने याद दिलाया कि वही उन्हें संभल की सभा में अपने लेकर गए थे। इसी कारण 42 हजार वोटों की बढ़त मिली। उनके मोहल्ले में 50 फीसदी से ज्यादा वोट सपा प्रत्याशी को मिले हैं।

कर रहे हैं दुष्प्रचार

sp leaders are raising fingers at each other

‘अमर उजाला’ से बातचीत में इकबाल महमूद ने बताया कि वह नेताजी के सामने स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। बर्क दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने मोहल्ले के बूथों और संभल विधानसभा सीट के आंकड़े उन्हें दे दिए हैं।

हालांकि इकबाल महमूद के कुछ समर्थक कह रहे हैं कि बर्क के विरोध के पीछे आजम खां हैं। बर्क पहले भी पार्टी बदल चुकेहैं। वह चुनाव से ठीक पहले दलबदल करके सपा में आए। उनकी निष्ठा पार्टी में कम, व्यक्ति में ज्यादा है। संभल के इस विवाद पर सपा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

किसे कितने वोट मिले

संभल विधानसभा क्षेत्र-
पार्टी-----------वोट
सपा-----------92,776
बसपा----------50,350
भाजपा---------53,047

इकबाल महमूद के मोहल्ले के बूथ

कुल वोट-------19,008
सपा------------10,256
बसपा-----------4,285
भाजपा----------3,406

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed