फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader tries to bribe journalist in lucknow

अखिलेश के खास मंत्री ने पत्रकार के लिए रखवाई रिश्वत!

Sun, 20 Apr 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
sp leader tries to bribe journalist in lucknow

शनिवार दोपहर के ढाई बजे। जगह, सपा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र का चुनावी दफ्तर। कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे संवाददाता की तरफ हजार रुपये के नोटों की एक गड्डी बढ़ाई गई।

विज्ञापन


पूछने पर कहा गया, ‘पेट्रोल का खर्चा समझकर रख लीजिए’। संवाददाता ने सख्ती से मना किया तो बात संभालने के लिए उसके सामने मिठाई परोस दी गई।

संवाददाता ने यह पेशकश भी ठुकराई और खबर लिख दी। अखबार में खबर प्रमुखता से छपी, तो अब सपा के कुछ नेता मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।

सपा की बैठक में पहुंचा था संवाददाता

sp leader tries to bribe journalist in lucknow

समाजवादी पार्टी के कैसरबाग कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक थी। संभल से आए एक नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी दांव-पेंच समझा रहे थे। इसी दौरान वहां अमर उजाला संवाददाता भी पहुंचा।

नेताजी को सुनने के बाद कुछ और जानकारी चाही तो मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके लिए लोकसभा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र के चुनावी कार्यालय 6-ए राजभवन पर चलना पड़ेगा।

इसके बाद मीडिया प्रभारी देवी बख्श सिंह चौहान के साथ संवाददाता राजभवन के पास वाले कार्यालय पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मंत्रीजी ने आपको देने को कहा है'

sp leader tries to bribe journalist in lucknow

यहां बड़े अदब के साथ संवाददाता को एक ऐसे कमरे में बैठाया गया, जहां पहले से ही तीन और नेता मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी ने उनमें से दो को बाहर जाने का इशारा किया। फिर संवाददाता को सटे हुए छोटे कमरे में ले गया।

यहां सपा के ही एक दूसरे नेता ने हजार के नोटों की गड्डी निकाली और संवाददाता की ओर बढ़ाई।

भौचक्के संवाददाता ने इसकी वजह पूछी तो मीडिया प्रभारी ने कहा ‘मंत्रीजी (प्रो. अभिषेक मिश्र) ने आपको देने के लिए कहा था। आपसे आग्रह है कि खबरों में थोड़ा समझ लीजिए।’

विज्ञापन

सपा ने नहीं दी है सफाई

sp leader tries to bribe journalist in lucknow

संवाददाता ने जब इस हरकत पर नाराजगी जताई तो रुपये देने वाले नेता ने कहा, ‘दिन भर दौड़ते हैं, पेट्रोल का खर्चा समझकर रख लीजिए...।’

इस पर संवाददाता ने जवाब दिया कि पेट्रोल के लिए तो हमारी कंपनी हमें भुगतान करती है। इस मेहरबानी की जरूरत नहीं है और वहां से उठकर चला आया।

माई सिटी के पहले पेज पर प्रकाशित हुई इस खबर को पढ़ने के ‌बाद सियासी हलके में हलचल मच गई है। हालांकि, अभी तक सपा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सफाई नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed