फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader ramgovind chaudhary and mayawati met

बसपा के धुर विरोधी रामगोविंद चौधरी, मायावती से ऐसे मिले कि देखते रह गए लोग

Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
sp leader ramgovind chaudhary and mayawati met
एक दूसरे का अभिवादन करते सपा नेता रामगोविंद चौधरी और बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
करीब 28 साल बाद गोरखपुर में कमल को कुम्हालते देख सपा और बसपा में भारी खुशी है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोनों ही नेता लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा के निधन पर उनके आवास पर सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद मायावती ने अलग से रामगोविंद चौधरी को बुलाया। 
विज्ञापन


रामगोविंद आए तो मायावती ने हाथ जोड़ा, वहीं चौधरी ने करीब आधा झुककर मायावती का अभिवादन किया। हमेशा बसपा का घोर विरोध करने वाले चौधरी जब मायावती के सामने इतना झुके तो ये चर्चा का विषय बन गया। अपने गठबंधन की जीत की खुशी दोनों ही नेताओं के चेहरे पर साफ दिखी। कुछ देर दोनों ने बात की फिर अपने-अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। 
विज्ञापन


बता दें गोरखपुर में सपा के प्रवीण निषाद आगे चल रहे हैं जबकि फूलपुर में भी सपा कैंडिडेट नागेन्द्र सिंह पटेल की बढ़त जारी है। गोरखपुर और फूलपुर में सपा की भारी वोटों से बढ़त ने ये साफ संकेत दे दिया है कि इस बार जनता भी साइकिल पर सवार हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed