{"_id":"640038940bdfd73247054844","slug":"sp-leader-naresh-uttam-patel-asked-about-purohit-kalyan-board-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up News: सपा एमएलसी नरेश उत्तम पटेल का सवाल, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन न करने की वजह बताए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up News: सपा एमएलसी नरेश उत्तम पटेल का सवाल, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन न करने की वजह बताए सरकार
Thu, 02 Mar 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने बजट चर्चा के दौरान विधान परिषद में पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने बोर्ड गठन के लिए बजट का भी इंतजाम किया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। इसी तरह तुलसीदास, सूरदास एवं केशवदास अकादमी का भी गठन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि बजट को भारी भरकम बताया जा रहा है, जबकि पिछले बजट का 55 फीसदी ही खर्च हो पाया है। सरकार बताए कि पिछले साल का बजट अभी तक खर्च क्यों नहीं कर पाई? उन्होंने निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना में गाइडलाइन नहीं बनाए जाने, पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का अभी तक मनोनयन नहीं होने पर भी जवाब मांगा।
विज्ञापन
सपा एमएलसी ने कहा सत्ता पक्ष छात्रों को लैपटॉप एवं टैबलेट देने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण के बजट में पांच हजार करोड़ की कमी करने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
हर वर्ग को मिला फायदा, सपा नजरिया बदले : चौधरी
भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के बजट से हर वर्ग को फायदा मिला है। सपा सदस्यों को यह दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों के तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं। बारात घर बनाए जा रहे हैं। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सरकार महिलाओँ के कल्याण के लिए कई योजनाएं लेकर आई है।