{"_id":"5e6c97818ebc3ea49e327f9d","slug":"sp-leader-molested-a-woman-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः सपा नेता ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुरः सपा नेता ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर झोंका फायर
Sat, 14 Mar 2020 02:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर की सीमा से सटे एक मोहल्ला निवासिनी महिला के घर में घुसकर सपा नेता ने शराब के नशे में अभद्रता कर छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर रिवॉल्वर से फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी सपा नेता, उसके ड्राइवर समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली इलाके के कैप्टन मनोज पांडेय चौक निवासी संतोष प्रजापति समाजवादी पार्टी का नेता है।
रामकोट इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के अनुसार होली के दिन वह घर पर अकेेली थी। उसके पति बाहर गए थे, इस बीच शराब के नशे में संतोष, शहर के पांडेय चौराहा निवासी अमर गेहार, संतोष का ड्राइवर अनूप उसके घर में घुस आए।

पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी
आरोप है कि इसकेे बाद सपा नेता और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर छेड़खानी की। इसी दरम्यान महिला का पति घर पर आ गया। उसने घटना देख विरोध किया। आरोप है कि इस पर संतोष ने रिवॉल्वर से पति पर फायरिंग कर दी लेकिन वह बच गए।
इसके बाद हवाई फायरिंग करते और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ रामकोट ओपी राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला सही लग रहा है। कार्रवाई की जाएगी।