{"_id":"5f461c4a6940362e9252616b","slug":"sp-leader-in-lucknow-posted-controversial-poster-of-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सपा नेता ने लगाया मुख्यमंत्री योगी का विवादित पोस्टर, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सपा नेता ने लगाया मुख्यमंत्री योगी का विवादित पोस्टर, एफआईआर दर्ज
Wed, 26 Aug 2020 10:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारुलशफा की दीवारों पर बुधवार सुबह विवादित पोस्टर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवाए। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि विवादित पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव विकास यादव की तरफ से लगवाए गए थे। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टर में एक विशेष समुदाय के खिलाफ बातें लिखी थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक कार्टून भी बना था। प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। नीचे की तरफ विकास यादव के फोटो के साथ निवेदक के रूप में उसका नाम समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव के रूप में लिखा हुआ था। पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि विकास यादव की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गई हैं। पोस्टर कहां से छपवाए गए हैं? यह भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन