फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Abu Azmi says I will not leave the Samajwadi Party.

Loksabha Election 2024: अबू आजमी बोले- टिकट न मिलने से नाराजगी है पर सपा नहीं छोड़ूंगा

Wed, 24 Apr 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

सपा नेता अबू आजमी ने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने जरूरी काम से मुलाकात की थी। सपा ने नहीं छोड़ने जा रहा हूं। 

विज्ञापन
SP leader Abu Azmi says I will not leave the Samajwadi Party.
सपा नेता अबू आजमी। - फोटो : समाजवादी पार्टी एक्स पेज

विस्तार

सपा नेता अबू आजमी ने कहा है कि मीडिया में उनके सपा छोड़ने की खबरें निराधार हैं। वे नेताजी मुलायम सिंह यादव के समय से सपा से जुड़े हैं और मुंबई में समाजवादी पार्टी को उन्होंने खड़ा किया है। समाजवादी पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के तहत उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला है। नॉर्थ-ईस्ट मुंबई सीट से वे टिकट मांग रहे हैं। इसको लेकर उनके अंदर थोड़ी नाराजगी जरूर है। इसके बावजूद सपा का साथ छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटा कार बनाता है, मां बेकार बनाती है...रायबरेली के रण में गूंजते नारों के बीच बनते-बिगड़ते रहे समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सियासी संग्राम में इस बार इतिहास दोहराने की चुनौती, देवीपाटन मंडल की चारों सीटों पर जोर आजमाइश में जुटे दिग्गज


उन्होंने कहा कि वे सरकार में शामिल एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं से मिले जरूर हैं लेकिन, यह मुलाकात काम के सिलसिले में थी, एनडीए में शामिल होने के लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed