{"_id":"639a9fd548c953409c074861","slug":"sp-is-responsibile-for-delay-in-nikay-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले, सपा के कारण हो रही निकाय चुनाव में देरी, उनकी नीयत खराब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले, सपा के कारण हो रही निकाय चुनाव में देरी, उनकी नीयत खराब है
Thu, 15 Dec 2022 09:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:47 AM IST
सार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निकाय चुनाव में हो रही देरी के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। वो अपने नेता के भाई द्वारा अड़ंगा डालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव में हो रही देरी के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा सरकार और भाजपा तो समय से चुनाव कराना चाहते हैं, पर सपा नहीं चाहती कि समय पर चुनाव हों। सपा अपनी पार्टी के एक बड़े नेता के भाई को आगे करके चुनाव में अड़चन पैदा करा रही है। उन्होंने सपा को पिछड़ा और दलित विरोधी बताते हुए कहा कि वंचित समाज के बढ़ते प्रतिनिधित्व से सपा घबराकर निकाय चुनाव को टलवाने का षड़यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा कि सपा को आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा संगठन और सरकार सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखे लेकिन मंशा साफ होनी चाहिए। चूंकि अब मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, तो न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी।
विज्ञापन