फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is praiseing akhilesh yadav

सपाइयों के इस तर्क पर तो आप हंस पड़ेंगे

Thu, 24 Jul 2014 01:41 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
SP is praiseing akhilesh yadav

भले ही कानून-व्यवस्था पर यूपी सरकार घिर गई हो लेकिन सपाई तो अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं।

विज्ञापन


जी हां, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता चूंकि विपक्षी दलों को पच नहीं रही है, इसलिए वे प्रदेश की प्रगति में आए दिन अवरोध खड़ा करने में लगे हैं।

उन्होंने मुरादाबाद के कांठ में होने वाले भाजपा के शक्ति प्रदर्शन पर कहा कि हम कांठ को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने देंगे।

कांग्रेस कुंठा की शिकार

SP is praiseing akhilesh yadav

सपा प्रवक्ता का कहना है कि वहां सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की भाजपा की कोशिशों को स्थानीय लोगों ने नकार दिया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करने में लगी है।

कांग्रेस भी कुंठा में उनके साथ हो चली है। वह शांति प्रदर्शन के नाम पर अशांति ही पैदा करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर कड़ा रूख

SP is praiseing akhilesh yadav

राजेंद्र चौधरी ने पहले भाजपा पर आरोप लगाया था कि प्रदेश में विकास की गाड़ी को पटरी से उतारने के लिए कुछ सांप्रदायिक तत्व विवाद पैदा करना चाहते हैं।

लगता है कि वे दूसरा गोधरा रचने की साजिश में लग गए हैं। चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अत्यन्त संवेदनशील नेता हैं।

चाहे बदायूं कांड हो या मोहनलालगंज कांड, मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की है।

इसके बावजूद कुछ लोग प्रदर्शनों से ऐसा संकेत देते हैं कि जैसे पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि तथ्य इसके बिल्कुल विपरीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed