फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP has vision, BJP has only television: Akhilesh

सपा के पास विजन, भाजपा के पास सिर्फ टेलीविजन है : अखिलेश

Wed, 03 Mar 2021 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
SP has vision, BJP has only television: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। हमने पांच साल में काम करके दिखाया है कि सपा के पास विजन है और भाजपा के पास सिर्फ टेलीविजन है। वे मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने हाथरस की घटना के बहाने सरकार पर निशाना साधा। कहा, प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं। देखते हैं कि इस घटना के आरोपी का कब एनकाउंटर होता है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे। प्रदेश में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। राम राज्य की बात करने वालों के राज में लगातार घटनाएं हो रही हैं। जेल में हत्या हो रही है, अदालत में हत्या हो रही है, पुलिस कस्टडी में एनकाउंटर हो रहे हैं। यही नहीं फेक एनकाउंटर से सरकार डरा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सरकार को अपने बहुमत का घमंड है। मुखालफत करने वालों के घर गिरवा देना, सीबीआई व आयकर की जांच शुरू करा देना, यह कहां का लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि सपा शासन के कामों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ पहले कराए जा चुके शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं। अब तो हमारे नारे की भी नकल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सपा में हुए शामिल
सपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, कांग्रेस के राम सिंह बघेल, भाजपा के संजीव वर्मा, संतोष कुमार सेठ, बसपा के देवेंद्र प्रताप सिंह, केडी पासी, परवेज उमर अहमद व रेहान उमर शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed